सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रविवार रात से ही रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हुए, जिसके चलते ट्रेनों में यात्रियों का अत्यधिक दबाव देखने को मिला। कई ट्रेनों के सामान्य और आरक्षित कोच पूरी तरह भर गए तथा यात्रियों को सीट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों में सीट कब्जाने की होड़ मच गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि अनेक यात्री ट्रेनों में चढ़ने तक में सफल नहीं हो सके और उन्हें अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए उमड़ी भीड़ प्लेटफॉर्मों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त ...