मोतिहारी, जून 15 -- अरेराज, निस। सोमवती अमावस्या के अवसर पर अरेराज के सोमेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर के समीप स्थित पार्वती पोखर के किनारे स्थित पीपल के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने के लिए भी महिलाओं की लंबी कतार देखी गई । भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की सक्रियता मंदिर परिसर में देखी गई। महामंडलेश्वर एवं पीठाधीश्वर महंत सोमेश्वर नाथ दरबार स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने बताया कि मलमास की सोमवती अमावस्या को पितृ पूजन ,शिवाराधना एवं सोमवती अमावस्या व्रत करने का शास्त्रोक्त विधान मिलता है। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की महिलाएं खासकर पति के दीर्घ जीवन की कामना को लेकर सोमी अमावस्या का व्र...