सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा
सासाराम, जून 15 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं द्वारा गांव के नजदीकी पवित्र नदियों या सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाने के बाद जरूरतमंदों को अनाज, काला तिल, वस्त्र और धन का दान किया। जल, कुशा, और काले तिल से पितरों का तर्पण भी किया गया और पीपल के वृक्ष की पूजा की। पूजा के दौरान पीपल की जड़ में सुहाग का सामान जैसे बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर आदि भी अर्पित किये। इसके बाद वृक्ष को दूध, गंगाजल, रोली, अक्षत, और फूल अर्पित किए गए। पीपल वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटते हुए 108 परिक्रमाएं पूरी कीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी धार्मिक ग्रंथों और कथाओं के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.