भदोही, मई 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवती अमावस्या पर सोमवार की शाम को सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया। इस दौरान देर शाम से लेकर रात तक दर्शन-पूजन का क्रम चला। उसके बाद प्रसाद का वितरण कराया गया। महादेव के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जेष्ठ माह के सोमवार को अखिल ब्रह्मांड नायक बाबा बड़े शिव एवं बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन के पूर्व सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया। भव्य स्वरुप में दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती-पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर-नारियों से भर गया था। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। डमरु, शंख एवं करतल ध्वनि के बीच पुजारी मिठाई लाल गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.