लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, संवाददाता। सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने स्नान, दान, तर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया व भगवान विष्णु व भगवान शंकर को जल अर्पित कर पूजन किया। लोगों ने जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र व धन का दान किया। विवाहित महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल वृक्ष की पूजा की।महिलाओं ने सुबह स्नान, ध्यान किया। अपने परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखा। इसके बाद पीपल वृक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप मानते हुए विधि विधान से पूजन किया। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की परिक्रमा की और कच्चा सूत वृक्ष पर लपेटते हुए 108 या अपनी श्रद्धानुसार परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा व्रती महिलाओं ने कथा सुनी और परिवार के कल्य...