हापुड़, जून 15 -- सोमवती अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने ब्रजघाट और लठीरा स्थित गंगा में आस्था की डुबकी लगा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। अधिक माह की सोमवती अमावस्या के मद्देनजर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के श्रद्घालुओं का आगमन रविवार की शाम को ही शुरू हुआ। जिसके चलते सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल होने पर आसपास के जनपदों से आए लोगों को पक्का बांध, आरती प्लेटफार्म, मुख्य बाजार में शिवचौक, रेलवे स्टेशन रोड पर रात बितानी पड़ी। अधिकांश श्रद्घालु गंगा किनारे पहुंच गए थे, जहां प्रात 4 बजते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की देर शाम तक निरंतर चलता रहा। डुबकी लगाने के बाद अधिकांश श्रद्घालुओं ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन म...