सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने श्रद्धा के साथ रखा व्रत
सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमारी अमावस्या के मौके पर सोमवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि तथा संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विधि-विधान से व्रत रखा। प्रात:काल ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करने के बाद महिलाओं ने घरों में पूजा-अर्चना की और इसके पश्चात देवी मंदिरों तथा पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए परिक्रमा कर भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनपद में सोमारी अमावस्या को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा था। व्रतियों ने सुबह उठकर स्नान पूजा-अर्चन किया। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प और अक्षत अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.