सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में किया पूजा पाठ
मधुबनी, जून 15 -- मधुबनी। सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में लोगों ने पूजा पाठ किया। शहर के ज्योतिषाचार्य डा. सुनील श्रीवास्तव के अनुसार करीब 30 वर्षों बाद सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ महासंयोग बना। पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी और विशेष मानी जाती है। जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन आती है, तब उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस वर्ष इसका महत्व और भी बढ़ गया क्योंकि यह अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन काल में पड़ा। जिससे इसका धार्मिक और आध्यात्मिक प्रभाव कई गुना बढ़ गया। भगवान शिव के प्रिय सोमवार तथा भगवान विष्णु को समर्पित अधिक मास का यह अद्भुत संयोग श्रद्धालुओं के लिए पुण्य संचय, पितृ तृप्ति और आध्यात्मिक उन्नति का दुर्लभ अवसर प्रदान करने वाला रहा। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर मंदिरों में किया पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.