दुमका, जून 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या पर फौजदारी बाबा के दरबार बासुकीनाथ में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवती अमावस्या पर पूर्वाह्न करीब 2:30 बजे बासुकिनाथ मंदिर खुलने पर बीती रात संपन्न हुए श्रृंगार पूजन के पूजन अवशिष्टों को हटाकर साफ सफाई की गई बासुकीनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वच्छ होने के बाद भोलेनाथ की प्रभात कालीन सरकारी पुरोहित पूजा संपन्न हुई। इसके बाद बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर के बरामदे में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर अरघा लगा दिया गया। तड़के 4:00 बजे भोर से श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर अरघा से जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया । यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या : विष्णुपद में उमड़े पिंडदानी, 30 हजार ने किया पिंडदान सोमवती अमावस्या पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के...