सोमवती अमावस्या पर ढाईघाट गंगा तट पर उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर, जून 15 -- सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाईघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का क्रम देर शाम तक लगातार जारी रहा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दिन चढ़ने के साथ गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, जिससे पूरे दिन घाटों पर भारी भीड़ बनी रही।गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने पंडा-पुरोहितों को दान-दक्षिणा अर्पित की तथा कन्या भोज कराकर पुण्य अर्जित किया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर ढाईघाट गंगा तट पर उमड़ी भीड़ इसके अलावा श्रद्धालुओं ने गंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.