सोमवती अमावस्या पर छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शरबत
बिजनौर, जून 15 -- सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर चांदपुर के स्याऊ अड्डे स्थित समाजसेवी ठा. राय बहादुर आर्य के होटल के पास ब्राह्मण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए छबील लगाकर शरबत वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर जनसेवा के ऐसे कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कृष्णवीर फौजी, पंडित वीरेंद्र शर्मा, एडवोकेट नीरज तिवारी, संघर्षी शर्मा, अतुल शर्मा, नंद कुमार शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, प्रशांत शर्मा, संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, नरेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राहगीरों को शरबत का वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.