गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के समापन के साथ ही जिले भर में एक माह से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन, हवन-पूजन और विशेष पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गए। सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा घाटों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त उपाध्याय, नरही (बलिया) की स्मृति में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ का सोमवार को समापन हुआ। अमावस्या के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ-यज्ञ इस अवसर पर राजेश उपाध्याय, विनीत राय, अनिल सिंह, धनंजय राय, अख...