सहारनपुर, जून 15 -- नानौता। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कुआखेड़ा संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे और विधि-विधान से स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। सोमवार को सोमवती अमावस्या के कारण संगम क्षेत्र में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास होता है। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान को उम...