सोमवती अमावस्या पर आज शाम आठ बजे से रुट डायवर्जन
आगरा, जून 13 -- सोमवती अमावस्या को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने सोमवती अमावस्या को लेकर मथुरा-बरेली मार्ग पर रूट डायवर्जन रविवार की शाम आठ बजे से लागू कर दिया है। सोरों की हरिपदी समेत गंगा घाटों पर स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए रुट डायवर्जन लागू किया गया है। रुट डायवर्जन सोमवार की शाम आठ बजे तक रहेगा। पुलिस के अनुसार एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहन एटा रोड पर स्थित सौरभ ढावा से अमरपुर घाट होते हुए कासगंज, सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज पुल होते हुए बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। हाथरस की ओर से बदायूं बरेली की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजारे जाएंगे। अलीगढ़ से बदायूं बरेली की ओर जाने वाले वाहन कासगंज बाईपास होते हुए गोरहा नहर पुल, सहावर, गंजडुंडवारा, कादरग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.