सोमवती अमावस्या आज, पुरुषोत्तम मास का होगा समापन
कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अधिक मास अर्थात पुरुषोत्तम मास का आज 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन समापन होगा। इसके साथ ही एक महीने तक श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आयोजनों से गुलजार रहा मलमास मेला भी समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस पूरे माह में किए गए जप, तप, दान, व्रत, कथा-श्रवण एवं तीर्थ स्नान का विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। पंडित मनी बबा ने बताया इस बार पुरुषोत्तम मास का समापन सोमवती अमावस्या के दिन हो रहा है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु विशेष रूप से पीपल वृक्ष की पूजा, परिक्रमा, दान-पुण्य और पितरों के निमित्त तर्पण करेंगे। यह भी पढ़ें- 15 मार्च को सोमवती अमावस्या पर 5:12 मिनट से उत्तम मुहूर्त, करें पीपल पूजा, जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.