सोमवती अमावस्या : विष्णुपद में उमड़े पिंडदानी, 30 हजार ने किया पिंडदान
गया, जून 15 -- सोमवती अमावस्या पर विष्णुनगरी एक बार फिर गुलजार हो गया। पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए देश के कई प्रांतों के पिंडदानी गयाधाम पहुंचे। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक गयाधाम की प्रमुख पिंडवेदियों पर पिंडदानियों की भीड़ रही। पिंडदान के लिए बहेद खास दिन होने के कारण सोमवार को करीब 30 हजार तीर्थयात्रियों ने गयाश्राद्ध किया। अमावस्या दो दिन रहने के कारण शनिवार को कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना की। हालांकि भीषण गर्मी होने के कारण 2024 की सोमवती अमावस्या की तुलना में पिंडदानियों की भीड़ कम रही। इधर, सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर सुहाग की सलामती की कामना की। विष्णुपद सहित फल्गु के घाटों पर बैठकर किया गयाश्राद्ध यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकीपिंडदानियों की भीड़ सोमवती अमावस्या को लेकर एक दिन पहले रविवार से विष्णु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.