सोमवती अमावस्या: मंगलौर में घंटों जाम में फंसे हजारों वाहन
रुडकी, जून 14 -- सोमवती अमावस्या के स्नान और वीकेंड के चलते रविवार को हरिद्वार की ओर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इसके कारण हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और रविवार को मंगलौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक हालात इतने बिगड़ गए कि नगला इमरती से लिब्बरहेड़ी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की अधिकता के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। जाम की सबसे गंभीर स्थिति मंगलौर गुड़मंडी और गंगनहर पुल के आसपास रही। गुड़मंडी के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते सड़क संकरी हो गई है। सोमवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.