सोमपाल कश्यप अध्यक्ष व सोसिंग कश्यप चुने गए उपाध्यक्ष
सहारनपुर, जुलाई 29 -- बेहट। क्षेत्र के गांव बड़वाला में बुधवार को कश्यप महासभा के गठन को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सोमपाल कश्यप को ब्लॉक साढ़ौली अध्यक्ष व सोसिंग कश्यप को कार्यवाहक ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं मुजफ्फराबाद ब्लॉक के लिए कंवरपाल सिंह कश्यप कार्यवाहक अध्यक्ष व सोमपाल (इस्माइलपुर) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए समाजहित में ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया। पूर्व प्रधान मांगेराम कश्यप ने कहा, कि महासभा का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाने, युवाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने तथा कश्यप समाज के स्वर्णिम इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: महाराणा प्रताप विचार मंच बोकारो के अध्यक्ष बने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.