एटा, मई 10 -- एटा, सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम के 75 वर्ष पूर्ण होने पर "सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा" थीम पर 11 मई से जनपद के शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर प्रमुख शिवालयों पर विशेष स्वच्छता, सामूहिक मंत्रोचार भजन संध्या, शिव आराधना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से स्वच्छता, जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिव मंदिरों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करने को शपथ ग्रहण, श्रमदान एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- भगवान शिव के मंदिरों मे आज होंगे धार्मिक अनुष्ठान जनपद स...