संभल, अप्रैल 19 -- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जनपद से चयनित 10 तीर्थयात्रियों को शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने फूल-मालाएं पहनाकर और हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। यह यात्रा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आयोजित इस यात्रा के तहत प्रत्येक जनपद से चयनित श्रद्धालुओं को सोमनाथ तीर्थ के दर्शन कराए जा रहे हैं। जनपद के चयनित यात्री नोडल अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में यात्रा पर रवाना हुए। नोडल अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत समाज के विभिन्न वर्गों-महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, स्ट्रीट वेंडर्स, प्रोफेशनल्स, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, कलाकार, सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आदि-मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.