देहरादून, जुलाई 19 -- देहरादून। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का हिस्सा बनकर गुजरात के सोमनाथ गए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह सकुशल वापस लौट आया है। सुबह ठीक आठ बजे यात्रियों से भरी ट्रेन हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां तीर्थयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा में शामिल कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों के साथ-साथ हरिद्वार जनपद के अधिकांश श्रद्धालु हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही उतरकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इनके अलावा पतंजलि योगपीठ, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज और परमार्थ निकेतन आश्रमों से जुड़े तीर्थयात्री भी हरिद्वार स्टेशन से ही अपने संस्थानों के लिए निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...