इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। संस्कृति निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए इटावा से 10 लोगों का चयन किया गया है। इनमें भरथना ब्लॉक के दो युवा आशीष कुमार दुबे और आनंद कुमार भी शामिल है। चयनित तीर्थयात्री आशीष कुमार दुबे ने बताया कि 19 अप्रैल को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को समर्पित है, जिसमें तीर्थयात्रियों को सोमनाथ धाम के दर्शन कराने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। क्षेत्र के दोनों युवाओं के चयन पर भाजपा नेता दीपक नाथ चौधरी, हरिओम दुबे, बंटू गौर, विमल गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित दोनों युवाओं को बधाई देते हुए मंगलमय यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.