मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। जिला सूचनाधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने विकास भवन परिसर से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। बताया कि इस यात्रा का मुख्य आयोजन 19 से 24 अप्रैल तक होगा, जिसका औपचारिक शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों और एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। इस दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी के रूप में जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार कर रहे हैं। यात्रियों के दल में अर्चना रंजन, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अभय सिंह और संदीप राज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर के भ्रमण को तीर्थयात्री रवाना यह भी पढ़ें- सोमनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.