प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत संस्कृति विभाग की ओर से कलाकारों का दल रविवार को गुजरात के लिए रवाना हुआ। संस्कृति विभाग के अधिकारी गुलाम सरवर, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक नीरज मिश्र, चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भैया ने विकास भवन से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में रवाना हुए दल में अलका सेठ, लक्ष्मीदेवी, कैप्टन उमेशचन्द्र द्विवेदी, विपिन कुमार कुशवाहा, सियाराम यादव, रमन कुमार, रंजीत सिंह, लोक कलाकार वेदानंद विश्वकर्मा, शेखर मौर्य शामिल हैं। इस क्रम में तक्षकतीर्थ दरियाबाद, मनोकामना पूर्ति प्राचीन मंदिर बहादुरगंज, दशाश्वमेध मंदिर, नागवासुकि मंदिर दारागंज, कोटेश्वर महादेव शिवकुटी, गंगोली शिवाल...