गोरखपुर, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिले से 10 चयनित नागरिक गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की यात्रा पर जाएंगे। शासन के निर्देश पर डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित कर विभिन्न वर्गों से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इनमें व्यापारी, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, स्टार्टअप से जुड़े लोग व अन्य वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।जिला सूचना विभाग के मुताबिक चयनित प्रतिभागियों को पहले लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से 19 अप्रैल को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा लगभग एक सप्ताह की होगी, जिसमें श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर दर्शन, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, लाइट एंड साउंड शो और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान रहन...