सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में श्रद्धा, स्वच्छता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम देखने को मिला। जिले के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कलक्ट्रेट सभागार सहित विभिन्न विकास खंड परिसरों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान डीएम चर्चित गौड़ की मौजूदगी में अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.