जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर रविवार को कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ। इसमें मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंदिरों के महंत भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। गुजरात के सोमनाथ मंदिर से जुड़ी 1000 साल पुरानी घटना और 75 साल पहले हुए पुनर्निर्माण को लेकर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा लगाई गई। अतिथियों ने पूजा कर पुष्प चढ़ाए और मंदिर के चित्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण झांकी, शिव तांडव समेत कई प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.