सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को जिले के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न मंदिरों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और आम नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम से जुड़े। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ मंदिर से जुड़ी आस्था, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक संघर्ष और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शनी, दृश्य-श्रव्य प्रसारण और विचार गोष्ठी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- प्रदेश...