मेरठ, मई 11 -- सोमनाथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड सरधना क्षेत्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महादेव शिव मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, रुद्राभिषेक, महाआरती, दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार रहे। रुद्राभिषेक में सहायक विकास अधिकारी संजीव गिरि, सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव रामदेव शर्मा समेत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.