सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकाली कलश यात्रा, हुए आयोजन
अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर डीएम नितिन गौड़ के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। चूना भट्टी से शुरू हुई यात्रा वासुदेव तीर्थ स्थल पहुंची। भक्त भक्ति भाव संग कलश लेकर मंदिर पहुंचे। डीएम समेत अन्य अफसरों एवं भक्तों ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। आयोजन के तहत डीएम समेत अन्य अफसरों व नागरिकों ने स्वयं झाड़ू लगाकर शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शिव मंदिरों में मंत्रोच्चार, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। रंगोली, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गीत को कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.