बलरामपुर, फरवरी 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नंदमहरा स्थित नंदमहरी मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी स्व सोमनाथ योगी की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन एवं जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शक्तिपीठ देवीपाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. सोमनाथ योगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही मां नंदा देवी के दरबार में दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर सेवादार अरुण कुमार गुप्ता, अजय ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.