बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार द्वारा प्रत्येक जनपदों से भक्तों की टोली गुजरात में सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हो रहा है। बाराबंकी से 13 श्रद्धालुओं की टोली को कलेक्ट्रेट से अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। एडीएम ने कहा कि देश की आस्था, संस्कृति ओर आत्मगोरव का भव्य उत्सव है, जो सोमनाथ मंदिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण करता है। गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित यह मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है और इसे सौराष्ट्रे सोमनाथं च कहकर सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी, डीएम ने 10 तीर्थयात्रियों को किया रवाना यात्रा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ...