जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रस्तावित सोमनाथ (गुजरात) यात्रा के लिए जौनपुर से विभिन क्षेत्र/विधाओं के व्यक्तियों को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने हर्षोल्लास के साथ रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाओं सहित यात्रा के लिए रवाना किया। महिलाओं, युवा, स्वयंसेवकों, किसानों, तकनीकी क्षेत्र के कर्मियों, वरिष्ठ नागरिकों, आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों सहित अन्य सामाजिक समूहों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। डीएम ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता एवं जनसामान्य के बीच आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.