मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- रामगंगा विहार स्थित एमआईटी इंस्टीट्यूट परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के भक्तों ने दर्शन किये। इन ज्योतिर्लिंग का पूजन विधि-विधान से किया गया, इसके बाद सभी भक्तों को दर्शन करवाए गए। आर्ट ऑफ लिविंग के सुमेरू गायक अंकित चित्करा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन सुनकर व सोमनाथ के दर्शन पाकर भक्त भाव-विभोर हो गए। रविवार को सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन मुरादाबाद आगमन पर स्वामी भाव्यतेज ने कराए। पूजन और दर्शन के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया। रोहित अग्रवाल, सुखवीर सिंह, शीतू छाबड़ा, डॉ़ गोपाल कृष्ण शर्मा, विभा अरोड़ा, अभिनव सिंह, दीप्ति अग्रवाल, अलका वर्मा, माणिक अग्रवाल, रचना बिष्ट, केके गुप्ता, रीता अग्रवाल, अजय नारंग, ऋतु नारंग, विनय लोहिया आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.