सोमनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर विद्या मंदिर में सजीं रंगोली
रामपुर, मई 12 -- रुस्तम नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश और जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए सौभाग्य का विषय है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम सोमनाथ मंदिर (गुजरात) की स्थापना और उसके इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, संघर्ष और पुनर्निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.