बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था को प्रोत्साहित करने को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जनपद से चयनित नौ तीर्थयात्रियों को कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद बागपत के समस्त शिवालयों में भजन संध्या, कीर्तन, रुद्राभिषेक, महाआरती एवं दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 अप्रैल को पक्का घाट पर महाआरती होगी। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीपीआरओ नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर कर किया रवाना यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में भरथना के दो युवाओं का चयन यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.