सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्य में 'बाधक' बने थे नेहरू, सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला
लखनऊ, अप्रैल 19 -- CM Yogi Adityanath: यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्य में 'बाधक' बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (नेहरू) तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया था। मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश' की शुरुआत के अवसर पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की सनातन आस्था पर प्रहार किया गया था। उन्होंने कहा, भारत माता के महान सपूत और देश की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर की दुर्दशा देखकर इसके पुनरुद्धार का संकल्प लिया था, लेकिन इस मार्ग में बाधक पंडित नेहरू बने। यह भी पढ़ें- गन्ना समितियों में महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.