सोमनाथ अमृत महोत्सव पर मंदिर में हुई महाआरती
औरंगाबाद, मई 12 -- सनातन संस्कृति का दिया संदेश दाउदनगर, संवाद सूत्र। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत दाउदनगर नगर क्षेत्र में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक के नेतृत्व में दाउदनगर के श्री हनुमान मंदिर परिसर में भव्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से भक्तिमय बना रहा। श्याम कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हनुमान मंदिर में मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.