बरेली, अप्रैल 20 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सोबतीस पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के सभागार में इण्टर हाउस अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‎कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विषय था - क्या पर्यावरण संरक्षण के लिए आर्थिक विकास का त्याग किया जाना चाहिए?। वहीं कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विषय रखा गया - क्या आज के समय में सॉफ्ट पावर, सैन्य शक्ति से अधिक प्रभावशाली है? प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए और अपने तर्कों से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के दौरान स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, जोश और बौद्धिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की विषय-वस्तु, अभि...