नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- पंजाब के फिरोजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पहले तो किसी को यकीन नहीं होता, लेकिन यह पूरी तरह सच है। यहां सोमवार को एक व्यक्ति की कमर में लटकी पिस्टल सोफे से उठते समय चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हरपिंदर सिंह उर्फ सोनू एक एनआरआई था, जो हाल ही में धानी सुच्चा सिंह गांव में आकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय हरपिंदर एक रिश्तेदार के साथ सोफे पर बैठा था। जैसे ही वह उठा, पिस्टल से गोली चल गई और उसके पेट में लग गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.