नई दिल्ली, जून 26 -- हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने हाल ही में फैंस को दिखाया कि उनकी मां का बंगला अंदर से कैसा दिखता है। उन्होंने हेमा मालिनी के बंगले के बारे में कुछ बातें भी बताइं। ईशा ने बताया कि इस घर में दो किचन हैं। इसके पीछे की वजह भी ईशा देओल ने बताई। हेमा मालिनी का घर अंदर से बेहद सुंदर और क्लासी दिखता है। उनकी घर की दीवारें उनकी और धर्मेंद्र की तस्वीरों से सजा हुआ है।क्या है हेमा मालिनी के घर का नाम? कर्ली टेल्स के साथ खास बातचीत में ईशा देओल ने हेमा मालिनी के घर का टूर दिया। उन्होंने बताया कि काफी सालों तक इस घर का कोई नाम नहीं था। लोग इसे हेमा मालिनी का घर कहकर बुलाते थे। बाद में हेमा मालिनी ने श्री श्री रविशंकर से पूछा कि इस घर का क्या नाम रखा जा सकता है। उन्होंने हेमा मालिनी के घर का नाम अद्वितीय रखा। ईशा ने बताया कि अद्वि...