बागपत, फरवरी 4 -- जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज की छात्रा सोफिया मलिक को बीए में शानदार प्रदर्शन करने पर विवि ने गोल्ड मेडल से नवाजा है। जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज में सोफिया मलिक ने शैक्षिक सत्र 2024 -25 में बीए कला स्नातक (हिंदी) विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय ने उन्हे डॉक्टर सुबोध गर्ग न्यास स्वर्ण पदक प्रदान किया। बुधवार को कॉलेज में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर प्रविता खत्री, नोडल अधिकारी डॉ अनीता जैन एवं हिंदी प्रवक्ता डॉ रोमा ने सोफिया मलिक का स्वागत कर सम्मान किया। महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.