चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के बांग्लातांड वार्ड संख्या-19 की रहने वाली सोफिया परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में 95.40 प्रतिशत अंक हासिल की है। उन्होंने पूरे जिले में छठा स्थान और चक्रधरपुर में पहला स्थान हासिल किया है। सोफिया को वार्ड संख्या-19 की पार्षद जहांआरा ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में सोफिया के परिवार के सदस्य और समाजसेवी दानिश ज़ेब भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डॉ आंबेडकर विद्यालय में सुप्रिया कुमारी का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...