लोहरदगा, जून 24 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के चंदवा रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक कुड़ू निवासी सुरेश साहू के सोफा वर्कशाप में मंगलवार रात आग लगने से लगभग 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि रिलायंस पंप के नजदीक किराए का मकान में सुरेश साहू का सोफा फैक्ट्री चलता था। जिसमें अधिकतर रेक्सीन फोम प्लाई वाला सोफा का निर्माण होता था। कारखाना में रात में लगभग आधा दर्जन कारीगर वहीं रहते थे। मंगलवार रात लगभग आठ बजे सभी मिस्त्री और कारीगर कारखाना बंद कर खाना खाने लाइन होटल गए थे। खाना खाकर वापस लौटने पर पूरा कारखाना में धुआं और आग की लपटें दिखाई पड़ने के बाद लोगो ने इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी। ग्रामीणों और अग्निशामक कर्मियों के दो घंटे से अधिक कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख...