लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, संवाददाता सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुरुवार रात भेड़हन खेड़ा गांव के पास शराब ठेके के बगल एक नाली में सोफा कारीगर का शव मिला है।सुशांत को सिटी स्थित भेड़हन खेड़ा निवासी पिंटू गौतम (27) पीजीआई स्थित नरपतगंज में एक दुकान पर सोफा बनाने का काम करता था। भाई रिंकू ने बताया कि वह नशे का आदी था। कुछ दिन से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। गुरुवार देर शाम घर पर मां सीता से उसने दो सौ रुपये इलाज के लिए मांगे। मां ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर मां के साथ उसकी कहासुनी हो गई। उसके बाद वह मां से पैसा लेकर घर से चला गया। गुरुवार रात करीब 12 बजे तक वह घर नहीं लौटा। इसी बीच चचेरा भाई संतोष सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अमूल डेयरी के पीछे भुईयन पुरवा चौराहे के पास शराब के ठेके के पास नाली में पिंटू गौतम को पड़ा देखा तो तु...