सोपान अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग से फर्नीचर खाक
लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के केशव नगर स्थित सोपान अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर सोमवार रात आग लग गई। फ्लैट में आग लगने की सूचना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। कई फ्लैट से लोग बाहर निकल आए। सुरक्षित जगह पर इकट्ठा हो गए। फ्लैट नंबर 404 में लगी आग को स्थानीय लोग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इसी बीच आग की सूचना पर बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल समेत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बीकेटी एफएसओ प्रशांत कुमार की अगुवाई में पहुंची दमकल की टीम ने फ्लैट नंबर 404 में लगी आग को बुझाना शुरू किया। फायर पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से ही कुछ ही देर में आग बुझा ली। एफएसओ प्रशांत ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने से फ्लैट में रखे फर्नीचर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.