सोन में डूबने से अरवल के बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन पहचान
आरा, मई 17 -- आरा, हि.सं.। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव स्थित सोन नदी में डूबने से अरवल निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। दूसरे दिन उनकी पहचान हो सकी। मृत बुजुर्ग की पहचान अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के बभनबिगहा गांव निवासी स्व. दशरथ सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजेंद्र साह के रूप में की गयी है।
मृतक की पहचान आरा सदर अस्पताल पहुंचे भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि वे 15 मई को अपनी ससुराल पटना जिले के रानी तालाब थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर गये थे। उसी दिन वे पटना से अपनी बेटी की ससुराल चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव जाने के लिए निकले थे। इसी बीच खनगांव स्थित सोन में डूब गये। आशंका जताई जा रही है कि शौच करने के दौरान वे सोन में डूब गये।
परिजनों को सूचना इधर, देर शाम परिजनों की ओर से उनकी बेटी को फोन कर पूछा गया कि पिताजी पहुंच गए। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.