सोन में कूदी अरवल की नवविवाहिता का पांचवें दिन मिला शव
आरा, अगस्त 19 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार सोन नदी पुल से शनिवार की दोपहर कूदी नवविवाहिता का शव पांचवें दिन संदेश थाना क्षेत्र के सरैयां स्थित सोन नदी से बरामद किया गया। परिजनों की ओर से लगातार खोजबीन के बाद बुधवार की शाम शव का पता चल सका। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता अजय यादव के बयान पर पति धर्मवीर यादव, उसकी मां सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। घटना शनिवार करीब दो बजे की है, जब एक युवती ने सहार स्थित सोन नदी पर बने चेकपोस्ट से लगभग 200 मीटर दूर पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच और पहचान घटनास्थल से कुछ ही देर बाद पुलिस ने महिला का पर्स और चप्पल बरामद की। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान अरवल जिले के किंजर थाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.