सासाराम, अप्रैल 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जल संसाधन विभाग ने सोन नद में पानी कम करने के लिए आरा मेन कैनाल में पानी छोड़ा। ताकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हो। पिछले कई दिनों से सोननद में जल स्तर बढ़ा था। जिस कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर काम करने में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने आरा मेन कैनाल में करीब दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। जबकि सोननद में ढाई हजार से तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...