आरा, जून 9 -- -चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव में मंगलवार की सुबह हुआ हादसा -बालाजी मंदिर का दर्शन करने बहियारा गये थे तीन दोनों, नहाने में सोन में डूबे -एसडीआरएफ की टीम की ओर से दोपहर बाद निकाला गया छात्र का शव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित सोन नद में डूबने से इंटर के एक छात्र की मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय गोताखोरों की ओर से उसके एक दोस्त को बचा लिया गया। दोनों दोस्त बालाजी मंदिर का दर्शन करने के बाद सोन में नहा रहे थे। तभी हादसा हो गया। एसडीआरएफ की ओर से दोपहर बाद करीब तीन बजे छात्र का शव बरामद किया गया। मृत छात्र चरपोखरी थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार था। यह भी पढ़ें- सोन नद में नहाने के दौरान छात्र की मौत, दोस्त की बची जान घटना का विव...